राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला बैठक संपन्न 

380 Views
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला बैठक संपन्न 
देवास। देवास मेंं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की जिला बैठक संपन्न हुई, जिसमें किसानों की कई समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं शासन से मांग की कि वचन पत्र के अनुसार प्रत्येक किसानों के दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाए एवं पूर्व में पूरे प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज प्रकरण बिना शर्त वापस लिया जाए। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोक गोठी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बागवान, जिला अध्यक्ष मान सिंह कोठारी,  जिला मंत्री  राजेंद्र नाहर, जिला संयोजक गगन सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह पटेल, रामसिंह पटेल, संतोष जाट, सलीम शेख आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय प्रजापति ने दी।
Translate »