परिवर्तन पत्रिका का विमोचन सम्पन्न*

413 Views

*परिवर्तन पत्रिका का विमोचन सम्पन्न*

पांडिचेरी | नगर की पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गुरमीत सिंह ने ‘परिवर्तन’, त्रैमासिक ई-पत्रिका के सिनेमा विशेषांक का लोकार्पण किया| विश्वविद्यालय के जे. एन. आडोटोरियम में 14.12.2018 को आयोजित ‘हिंदी माह पुरस्कार वितरण समारोह’ में तक़रीबन 100 अहिन्दी भाषी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया| इस दौरान कुलपति ने हिंदी विभाग के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर, रजत जयंती वर्ष मनाने हेतु शुभंकर और परिवर्तन पत्रिका के सिनेमा विशेषांक का लोकार्पण करते हुए शुभकामनायें दी|
पत्रिका के संपादक महेश सिंह ने बताया कि यह विशेषांक ‘इक्कीसवीं सदी के भारतीय सिनेमा’ विषय पर केन्द्रित है| इस अंक में शामिल सभी लेख भूमंडलीकरण और भारतीय सिनेमा के अंतर्संबंधों की पड़ताल करते हैं| आज के सामाजिक और सांस्कृतिक संकट के समय में प्रकाशित यह विशेषांक कई जरूरी प्रश्नों को उठाता है जिसपर विचार करने की सख्त जरूरत है|

Translate »