गुणवत्ता में कमी को लेकर खरीदी से किया इनकार*

360 Views

*गुणवत्ता में कमी को लेकर खरीदी से किया इनकार*
*किसानों ने किया हंगामा की शिकायत**
*सेंधवा से कपिलेश शर्मा*- विपणन संस्था द्वारा किला परिसर स्थित वेयर हाऊस में समर्थन मूल्य पर ज्वार की खरीदी की जा रही है। सोमवार को भी किसान ज्वार की उपज बेचने पहुंचे थे। किसानों की उपज गुणवत्ता में नहीं मिलने से खरीदी से इंकार किया गया था। जिसपर किसानों ने खरीदी केंद्र पर हंगामा किया। बाद में छनाई कराने के बाद देर शाम मो ज्वार की तुलाई कराइ गई। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा जिसकी सेटिंग होती है। उसकी उपज की पहले तुलाई की जाती है।
किसान पं. ब्रजमोहन शास्त्री ने कहा सुबह 8 बजे से 60 क्विंटल से अधिक ज्वार बेचने के लिए रखी थी। लेकिन कर्मचारियों द्वारा तुलाई करने और खरीदी करने से इंकार कर दिया था। इसके साथ ही अन्य किसानों की खरीदी नहीं की जा रही थी। इसके बाद किसान संघ के पदाधिकारियों ने पहुंचकर खरीदी शुरू कराई। देर शाम तक 9 किसानों की ज्वार की तुलाई चलती रही। विपणन संस्था के कर्मचारी गोपाल सेनानी ने बताया वह छुट्टी पर थे। किसानों के सैम्पल पास नहीं होने से खरीदी नहीं हो रही थी। बार में माल की छलनी से सफाई करवाने के बाद खरीदी शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »