गीले शिकवे दूर कर एक दूसरे को माला पहनाई और खुशी खुशी घर गए…

367 Views

निगम को 1 करोड़ 28 लाख से अधिक का राजस्व हुआ प्राप्त 

देवास। नेशनल लोक अदालत अंतर्गत नगर पालिक निगम देवास को शहर के तीन हजार भवन, भूस्वामियों द्वारा अपने बकाया संपत्तिकर, जलकर की राशि के रूप में 1 करोड 28 लाख का राजस्व जमा कराया गया। निगम संपत्तिकर शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार संपत्तिकर के रूप में 98 लाख की राशि प्राप्त हुई तथा जलकर के रूप में 30 लाख जलकर दाताओ द्वारा जमा कराए गए।

पति-पत्नी की लोक अदालत के माध्यम से हुई सुलह

लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से अलग रहने वाले पति व पत्नी का भी पुन:मिलन हो गया जिससे दोनों पति-पत्नी खुश हो गए। दरअसल ऋतुराज पिता दलपत सिंह निवासी स्वास्तिक नगर का विवाह दीपाली निवासी बजरंग नगर से दिनांक 17 फरवरी 2011 को हुआ था। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण दोनों दिनांक 26 जनवरी 2016 को अलग हो गए और अकेले रहने लगे थे। दोनों के बीच एक पुत्र व एक पुत्री भी है जो अलग होने पर अपनी मां के साथ ही रहते थे। लेकिन शनिवार को हुई लोक अदालत में पक्षकारों ने दोनों का समझोता करवा दिया। उसके बाद पति-पत्नी दोनों ने एक साथ रहने का वचन दिया। बताया जा रहा है दोनों के समझाते के बाद उनके बच्चें भी खुश हो गए।

अजय और अंजना ने साथ रहने का वचन दिया

अजय सिंह पिता गोविंद सिंह चौहान निवासी नेहरू नगर देवास का विवाह अंजना निवासी इंदिरा कॉलोनी गल्ला मंडी सीहोर के साथ 8 फरवरी 2010 को हुआ था जिसके बात 14 अगस्त 2011 को बेटी वैष्णवी का जन्म हुआ ।जिसके बाद दोनों पति-पत्नी में मनमुटाव के चलते अलग हो गए। लोक अदालत में दोनों का समझौता करवाएगा एवं साथ रहने का वचन भी दिया माता पिता के समझौते के बाद वैष्णवी के चेहरे पर अलग ही मुस्कान नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »