*2 बाइक की भिड़ंत 2 गंभीर घायल*

394 Views

*2 बाइक की भिड़ंत 2 गंभीर घायल*
*सेंधवा से कपिलेश शर्मा -* सेंधवा खेतिया स्टेट हाईवे स्थित सिलदड़ गांव में गुरुवार शाम 4 बजे दो बाइक की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका इलाज किया गया। तीनो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जामनिया गांव के रहने वाले मानकर 35 पिता सिकारिया उनकी पत्नी बायसीबाई 32 के साथ निवाली से सिलदड़ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक पर सवार नानला 35 पिता चंदरसिंह निवासी गवाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। घटना में तीनों गिरकर घायल हो गए। तीनो को बालसमुद की 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को भी दी थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद डायल 100 भी मौके पर पहुंची थी। अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज डॉ विजेंद्र कालेन ने किया। तीनो की हड्डी फ़्रैक्चर होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।
विशेषज्ञ होने के बाद भी मरीजों को किया जा रहा रेफर-
अस्पताल में दो माह पहले हड्डीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने के बाद भी हड्डी रोग के मरीजो को सुविधा नहीं मिल रही है। संसाधन नहीं होने से हड्डी के डॉक्टर मरीजो का इलाज नहीं कर पा रहे है। हड्डी फ़्रैक्चर होने के बाद पट्टा चढ़ाने सहित प्लास्टर के संसाधन नहीं होने से मरीजो को परेशानी हो रही है। संसाधनों की मांग करने के बाद भी अभी तक अस्पताल को संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए। हाईवे नजदीक होने से आएदिन हादसे होते है। कई लोग घायल होते लेकिन संसाधन नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »