जिले में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण मतदान दल अपनी ड्यूटी के मतदान केंद्रों के लिए रवाना

469 Views

जिले में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण
मतदान दल अपनी ड्यूटी के मतदान केंद्रों के लिए रवाना
जिले में 10 लाख 72 हजार 927 मतदाता
मतदान की सुविधा के लिए 1427 मतदान केंद्र
कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने सभी मतदाताओं से निर्भीक, निडर एवं निष्पक्ष मतदान करने की अपील
देवास, 27 नवंबर 2018/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन-2018 के लिए आज 28 नवंबर 2018 को प्रात: 8 बजे सायं 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में मतदान संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतदान दलों को 27 नवंबर 2018 को मतदान सामग्री वितरित की जा चुकी है। मतदान सामग्री लेने के उपरांत मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र पर 27 नवंबर को ही पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सभी 5 विधानसभाओं में कुल 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोनकच्छ व देवास विधानसभा क्षेत्र में 12-12 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं हाटपीपल्या में 8, खातेगांव में 11 तथा बागली में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान स्थिति में जिले में कुल 10 लाख 72 हजार 927 मतदाता है। उन्होंने बताया कि सोनकच्छ विधानसभा में कुल 2 लाख 9 हजार 817 मतदाता है, जिसमें 01 लाख 8 हजार 898 पुरूष मतदाता, 01 लाख 916 महिला मतदाता है तथा तीन अन्य मतदाता है। देवास विधानसभा में कुल 2 लाख 47 हजार 518 है, जिसमें से 01 लाख 27 हजार 824 पुरूष मतदाता, 01 लाख 19 हजार 686 महिला मतदाता तथा 8 अन्य मतदाता है। हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में कुल 01 लाख 86 हजार 421 मतदाता है, जिसमें 96 हजार 152 पुरूष मतदाता, 90 हजार 264 महिला मतदाता तथा तथा 5 अन्य मतदाता है। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 7 हजार 326 मतदाता है, जिसमें 01 लाख 8 हजार 360 पुरूष मतदाता, 98 हजार 962 महिला मतदाता तथा 4 अन्य मतदाता है। बागली विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 21 हजार 845 मतदाता है, जिसमें 01 लाख 15 हजार 82 पुरूष मतदाता, 01 लाख 6 हजार 757 महिला मतदाता तथा 6 अन्य मतदाता है।
जिले में 1427 मतदान केंद्र
मतदान की सुविधा के लिए जिले में कुल 1427 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। पीठासीन व मतदान अधिकारियों को रेण्डमाइजेशन से मतदान केन्द्र आवंटित किया गया। विधानसभा सोनकच्छ में 288, देवास में 307, हाटपीपल्या में 252, खातेगांव में 286 तथा बागली में 294 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »