सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 19 लाख 823 प्रकरणों पर कार्यवाही

418 Views

सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 19 लाख 823 प्रकरणों पर कार्यवाही
देवास, 23 नवंबर 2018/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद प्रदेश में 6 अक्टूबर से 22 नवम्बर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 1 लाख 74 हजार 287 लोगों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई है। इस दौरान 51 हजार 580 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 4 हजार 847 अवैध हथियार जप्त किये गये हैं और 2 लाख 61 हजार 652 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 19 लाख 56 हजार 504 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 19 लाख 823 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 14 लाख 42 हजार 576 प्रकरण पंजीबद्ध कर 14 लाख 7 हजार 50 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 5 लाख 13 हजार 928 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 लाख 93 हजार 773 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 13 हजार 884 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »