नशे की हालत में सर्वेयर, हटाने के दिये निर्देश

407 Views

नशे की हालत में सर्वेयर,
हटाने के दिये निर्देश
*सेंधवा कपिलेश शर्मा -*
किला परिसर स्थित वेयर हाऊस में विपणन संस्था द्वारा समर्थन मूल्य पर मुंग, उड़द, मूंगफली और ज्वार की खरीदी कर रही है। मंगलवार को किसान मुंग और उड़द की उपज बेचने थे। लेकिन सर्वेयर द्वारा उड़द का सैम्पल लेकर उसमे दाल और ढंकी होने से उसे लेने से इंकार कर दिया। किसानों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने वेयर हाऊस का निरीक्षण कर खरीदी नियमानुसार करने के निर्देश दिए। सर्वेयर नशे में होने पर उसे हटाने के लिए वेयर हाऊस के अधिकारियों को निर्देश दिए।
किसान राहुल पालीवाल ने बताया 9 क्विंटल उड़द समर्थन मूल्य पर बेचने वेयर हाऊस लाए थे। सर्वेयर अतुल चौहान ने 100 ग्राम उड़द का सैम्पल लिया। जिसमे उड़द में दाल और ढंकी होने के साथ उड़द पुराना होने से खरीदी करने से इंकार किया। पालीवाल ने बताया किसानों को परेशान किया जा रहा है। माल अच्छा होने पर भी खरीदी नहीं की जा रही है। इस दौरान किसान राजेंद्र चौहान सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी भी वियर हाऊस पहुंचे। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम बीएस कलेश से की। एसडीएम कलेश और तहसीलदार एसआर यादव भी वियर हाऊस पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या सुनी। किसानों ने सैम्पल बताकर सर्वेयर द्वारा खरीदी से इंकार करने की बात कर परेशान करने का आरोप लगाया। जिसपर एसडीएम कलेश ने नियमानुसार खरीदी करने के निर्देश दिए। किसान पालीवाल के माल को छलनी से छानकर खरीदी करने के निर्देश दिए गए।
*सर्वेयर नशे में होने पर उसे हटाने के दिए निर्देश*
किसानों ने कहा सर्वेयर अतुल चौहान हमेशा नशे में रहता है। किसानों के अच्छे माल को रिजेक्ट करके परेशान कर रहा है। दूर दराज से उपज बेचने आए किसानों को परेशानी होती है। सर्वेयर चौहान के नशे में होने पर उससे एसडीएम कलेश ने लिखित में नशा नहीं करने का पत्र लिखवाया।एसडीएम ने वियर हाऊस के अधिकारियों को सर्वेयर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
खरीदी केंद्र पर मानक स्तर पर खरीदी की नही है जानकारी
किसान संघ के निलेश शर्मा एवं उपेंद्र सोनी ने कहा खरीदी केंद्र पर खरीदी में कई अनियमित्ता बरती जा रही है। 20 अक्टूबर से खरीदी शुरू होना थी। जो बहुत लेट शुरू हुई। खरीदी केंद्र पर पहले किसानों से सेम्पल लेकर खरीदी की जा रही है। लेकिन किस मानक आधार पर सैम्पल की जांच की जा रही है। इसकी जानकारी दर्शाई नहीं जा रही है। जिसपर एसडीएम कलेश ने सैम्पल की जांच के मानक और भाव सहित योजनाओं की जानकारी के फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए। किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी नहीं होने पर पानी की व्यवस्था करने के निर्देश सुपरवाइजर सैफुद्दीन सैफी को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »