केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन, नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

477 Views

*केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू में निधन, नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा पार्थिव शरीर*

बेंगलुरू | केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज बेंगलुरू में निधन हो गया है। वह काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ ही दिन पहले वह लंदन से इलाज कराकर वापस लौटे थे, लेकिन आज सुबह उनका  निधन हो गया। अनंत कुमार के शव को बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अनंत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि अनंत कुमार कुशल प्रशासक थे, उन्होंने कई अहम मंत्रालय सफलतापूर्व संभाले, वह भारतीय जनता पार्टी के लिए रत्न थे। कर्नाटक और खासकर कि बेंगलूरू में पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »