भाजपा ने निकाली विशाल रैली , हजारो कार्यकर्ता हुए शामिल

674 Views

भाजपा ने निकाली विशाल रैली , हजारो कार्यकर्ता हुए शामिल
सेंधवा कपिलेश शर्मा -विधानसभा निर्वाचन को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी ग्यारसीलाल रावत द्वारा प्रचार रैली निकाली गई थी। जिसके दूसरे दिन शनिवार को भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह आर्य के समर्थन में प्रचार रैली निकाली गई। रैली में विधान सभा क्षेत्र के मंडल, ग्रामीण, शहर अध्यक्ष सहित स्थानीय नेता, ग्रामीण अंचल से आये कार्यकर्ताओ की करीब आधे किमी लंबी रैली में हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रचार रैली किला परिसर स्थित मंडी प्रांगण से आरंभ हुई। जो किला गेट, पुराना बस स्टेंड, पुराना एबी रोड, भवानी चौक, फव्वारा चौक, गुरुद्वारा, संत विनोबा मार्ग, मोतिबाग चौक, सदर बाजार, रामबाज़ार स्थित भाजपा कार्यालय के सामने से पुनः किला गेट होकर मंडी प्रांगण पहुचकर सम्पन्न हुई। रैली में म्यूजिक सिस्टम और डीजे युक्त तीन वाहन थे। रैली में शामिल खुले वाहन पर भाजपा प्रत्याशी अन्तरसिंग आर्य, नपाध्यक्ष बसंतीबाई यादव, संजय यादव, ताराचंद राठौड़ व अन्य उपस्थित रहे। रैली के पश्चात अंतरसिंह आर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। उन्होंने ग्यारसीलाल रावत दस साल विधायक रहे तब उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ भी नही किया। कांग्रेस द्वारा किसानों का कर्ज माफी मुर्गी को दाना डालने जैसा है। कांग्रेस में पचास साल राज किया तो क्या किया, कुछ नही। विकास आर्य ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »