मप्र स्थापना दिवस आज मनाया जाएगा

313 Views

देवास 31 अक्टूबर 2018/ शासन निर्देशानुसार आज 01 नवम्बर 2018 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित होगा। जिला मुख्यालय पर प्रात: 9 बजे जिला कलेक्टर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रीय-गान होगा। स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेश-गान से होगा। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने कार्यक्रम में समस्त जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रात: 08.45 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »