वाल्मीकी समाज ने सत्यनिष्ठ महर्षि वाल्मीकी जी का प्रकटोत्सव मनाया 

342 Views
देवास। पूज्यनीय महर्षि वाल्मीकी जन्म उत्सव वाल्मिकी समाज द्वारा वाल्मीकी बस्यिों में मनाया गया। अम्बेडकर भवन के पास भारतीय वाल्मीकी कल्याण महासभा व म.प्र. सफाई कर्मचारी महासंघ द्वारा महर्षि वाल्मिकी भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चंदुलाल बाली, गोविंद सांगते, भारतीय वाल्मिकी कल्याण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बंजारे, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दावरे,  शहर अध्यक्ष धनराज सांगते, महिपाल धोलपुरे, मुकेश सांगते, चिंताराम लावरे, कमल सेठ, जीवन मामा सांगते, प्रदीप सांगते सेठ, दीपक सांगते, ईश्वर सिहोते, राकेश बंजारे, राजा गौसर आदि ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया। साथ ही वाल्मिकी बस्तियों नई आबादी शिव शक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति नवयुवक मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।  भवानी सागर, अमोना, शांतिनगर, विनायक नगर, अर्जुन नगर, अम्बेडकर नगर आदि में महार्षि वाल्मीकी जी का जन्मोत्सव मनाया गया तथा पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दावरे एवं शहर अध्यक्ष धनराज सांगते ने दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »