देवास/खातेगांव-शिव सेना संगठन खातेगांव में वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से खातेगांव नगर में शिवसेना कार्यकारिणी में अनेक युवाओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सॉपी । सुनील वर्मा शिवसेना महासचिव एवं खातेगांव विधानसभा मुख्य चुनाव प्रभारी के निर्देश एवं संदीप गब्बर यादव जिला प्रमुख एवं खातेगांव कन्नौद विधानसभा प्रत्याशी ने शिव सेना संगठन का विस्तार करते हुए वार्ड एक से उप प्रमुख सुनील सैनी वार्ड क्रमांक 2 से तुषार उज्जैनिया वार्ड प्रमुख वार्ड क्रमांक 3 से कमलेश गिरी वार्ड प्रमुख वार्ड क्रमांक 3 से विदित जोशी वार्ड उप प्रमुख,वार्ड क्रमांक 14 से रोहित गिरी वार्ड प्रमुख वार्ड क्रमांक 12 से शुभम जाधव वार्ड प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। सुनील वर्मा गब्बर यादव ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका स्वागत व सम्मान किया। रोहित गुर्जर नगर प्रमुख लोकेश प्रजापत नगर उप प्रमुख एवं मीडिया प्रभारी आनंद पवार संतोष जोशी लाला दरबार अंकित यादव दुर्गेश यादव लोकेश प्रजापत गोलू नाथ पवन जाट सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया।इस अवसर पर सुनील वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिन्हें आज जिम्मेदारियां सौंपी गई वह पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन का कार्य करें।
नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही शिव सैनिकों का किया सम्मान।
391 Views