कलेक्टर पांडेय ने उज्जैन रोड़ का निरीक्षण कर झंडे बेनर पोस्टर निकलवाये।

368 Views

देवास-

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने मंगलवार को देर शाम नगरीय क्षेत्र में उज्जैन रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजीव रंजन मीणा तथा एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी भी उनके साथ थे। अधिकारियों के साथ नगर निगम का अमला तथा पुलिस बल भी साथ में था।

     कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने उज्जैन मार्ग पर से झंडे, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स आदि का सख्ती से हटवाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु सड़कों, डिवाईडरों, खंबों, शासकीय संपत्तियों आदि से झंडे, बैनर, पोस्टरों को हटाने का अभियान सतत रूप से जारी रखा जाए। उन्होंने लोगों आगाह किया है कि संपत्ति को विरूपित करने वाले त्रुटि कर्ता के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत विरूपित करने पर एक हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। लोक संपत्त्‍िा सुरक्षा दलों के अधिकारियों को भी संपत्ति विरूपण के रोकथाम हेतु सतत कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »