समाज अध्यक्ष की पत्थरो से पीट पीट कर हत्या ,तनाव निर्मित*

356 Views


*बड़वानी कपिलेश शर्मा -*

शहर के राम कटोरा क्षेत्र में गुरुवार रात में समाज की धर्मशाला के बर्तन नहीं लौटाने पर हुए विवाद में राठौड़ समाज के अध्यक्ष और खाद बीज व्यापारी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। इसको लेकर शहर थाना पुलिस ने समाज के दो पक्षो के दो लोगों की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ हत्या एवं मारपीट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शहर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम कटोरा निवासी राठौड़ समाज के अध्यक्ष सुरेश पिता मौजीलाल राठौड़ 57 की पत्थर मारकर हत्या की गई। पुलिस के अनुसार फरियादी विरेंद्र पिता सुरेश राठौड़ निवासी रामकटोरा ने बताया उनके पिता सुरेश राठौड़ ने आरोपी चेतन पिता किशोर राठौड़ को 21 सितंबर को गणेश उत्सव में समाज की धर्मशाला से बर्तन दिए थे। गुरुवार रात 10 बजे आरोपी चेतन उनके घर के पास से निकल रहा था। सुरेश ने चेतन को रोककर समाज के बर्तन लौटाने का कहा था। बर्तन नहीं लौटाने पर चेतन ने सुरेश के साथ विवाद किया। विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। चेतन के साथ उसके पिता एवं भाई समेत 10 लोगों ने सुरेश एवं उसके पुत्र से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने सुरेश के पैर पकड़कर उसे गिरा दिया इसके बाद सुरेश को पत्थर मारकर घायल कर दिया। परिजन सुरेश को निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सको ने जांचकर उसे मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चेतन पिता किशोर राठौड़, राहुल पिता किशोर राठौड़, किशोर पिता भागीरथ राठौड़, गोलू पिता कैलाश, शीतल पिता कृष्णराव, गौरव पिता मूलचंद, रवि पिता मूलचंद, मनोज पिता नरहरी, राजेश पिता कृष्णराव एवं दिपक पिता विष्णु राठौड़ के खिलाफ धारा 302, 147, 294 एवं 506 के तहत केस दर्ज किया है।

बर्तन लौटाने की बात पर सिनेमा चौराहे पर हुई मारपीट

वही दूसरी और चेतन पिता किशोर राठौड़ ने भी सिनेमा चौराहे पर उसके और उसके दोस्त शीतल के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। चेतन ने पुलिस को बताया राठौड़ समाज के अध्यक्ष सुरेश राठौड़ के पुत्र राजेश पिता सुरेश, चेतन पिता सुरेश, वीरेंद्र पिता सुरेश एवं संजय पिता नरहरी राठौड़ ने बर्तन लौटाने का बोलकर विवाद किया। विवाद में हुई मारपीट में चेतन एवं शीतल पिता कृष्णराव को चोट आई। चेतन की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलअत धारा 299, 323, 506 एवं 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा की गई शिकायत में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पैतृक घर पिपलधार में किया अंतिम संस्कार

राठौड़ समाज के अध्यक्ष सुरेश राठौड़ की हत्या होने से सारा समाज आश्चर्य चकित रह गया। लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए निजी अस्पताल पहुंची थी। वही शहर के पुराने बस स्टैंड पर खाद बीज की दूकान लगाने वाले सारे व्यवासायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। शुक्रवार सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल में पीएम होने के बाद उनके पैतृक गांव पिपलधार स्थित घर से अंतिम यात्रा निकालकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »