जितने उत्साह से साथ बप्पा का स्वागत गणेश चतुर्थी के दिन किया गया। उससे दुगने उत्साह के साथ गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ उनको भावभिनी विदाई दी गई। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ भदभदा घाट पर विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया।
ढोल ढमाकों और आतिशबाजी दी बप्पा को विदाई
वहीं, शहर के प्रमुख स्थानों श्यामला हिल्स से मुख्यमंत्री अपना रथ लेकर विसर्जन के लिए रवाना हुए। इस दौरान पॉलिटेक्निक चौराहा पर उनका फूलों के साथ स्वागत किया गया। ढोल ढमाकों और आतिशबाजी के साथ जुलूस निकालकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ विदा किया