महिला पार्षद व पति पानी मे धरने पर बैठे-फोन रिसीव करने से निगमायुक्त को है परहेज।

966 Views

प्रिन्स बैरागी

देवास- लगातार भारी बारिश के कारण वार्ड क्रमांक 12 में उपाध्याय नगर व चाणक्यपुरी में ज्यादा पानी जमा होने के कारण क्षेत्र के करीब 70 से ज्यादा घरो में पानी घुस गया।इस बात की नाराजगी को लेकर वार्ड की पार्षद  श्रीमती शांता ठाकुर व उनके पति दिलीप ठाकुर पानी के बीचों बीच धरने पर बैठ गए। इस बारे में पार्षद का कहना है कि कई बार निगम के आला अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है ।लेकिन निगम द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया।क्षेत्र में पानी भर जाने के सम्बन्ध में निगमायुक्त को कई बार फोन लगाया गया लेकिन आयुक्त द्वारा फोन नही उठाया गया। अधिकांश बार देखा गया है कि किसी समस्या को लेकर यदि आयुक्त को फोन लगाया जाता है तो वे फोन तो उठाते ही नही है।क्षेत्र में पानी भर जाने के कारण बिजली सप्लाय भी बंद रही।यदि निगम समय रहते इस समस्या पर ध्यान देकर इस समस्या का निराकरण कर देते तो आज क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना नही करना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *