लम्बोदर सेवा समिति ने किया विशाल भण्डारा

438 Views

लम्बोदर सेवा समिति ने किया विशाल भण्डारा
देवास। लम्बोदर सेवा समिति के संयोजक संतोष मोदी के नेतृत्व में अलंकार चौराहे पर विशाल भण्डारे का आयोजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व केन्द्रीय पर्यवेक्षक कांतिभाई बावरया के हाथों भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद शुरू किया गया। भण्डारे में बड़ी संख्या में महिलाओं-पुरूषों ने प्रसादी गृहण की। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, जाकीरउल्ला शेख, पोपसिंह परिहार, चंद्रपालसिंह सोलंकी, रोहित शर्मा, राहुल पंवार, सुनील चौहान, मदनलाल सोनी, महेश माहेश्वरी, वसीम शेख, सतीष पुजारी, अनिस शेख, मोहनलाल सोनी सहित बड़ी संख्या में लम्बोदर सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »