साहित्य अकादमी को हिंदी प्रकाशन के लिए मिला FICCI पुरस्कार

577 Views

साहित्य अकादमी को हिंदी प्रकाशन के लिए मिला FICCI पुरस्कार

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने साहित्य अकादमी को अपना ‘बुक ऑफ द ईयर’ प्रकाशन पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार साहित्य अकादमी के शीर्षक ‘नागफनी वन का इतिहास’ के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार शनिवार को हिंदी श्रेणी में दिया गया. यह किताब देश के स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले भारतीय किसानों का इतिहास बयान करती है।
इसे मूल रूप से तमिल लेखक-कवि वारिमुथु रामास्वामी ने लिखा है। इसका एच.बालासुब्रह्मण्यम ने हिंदी में अनुवाद किया है। आपको बता दें कि फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) भारत के व्यापारिक संगठनों का संघ है। इसकी स्थापना 1927 में महात्मा गांधी की सलाह पर घनश्याम दास बिड़ला एवं पुरुषोत्तम ठक्कर द्वारा की गयी थी, इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »