डॉ. सुरेश पटेल नेशनल ब्रिलियन्स अवॉर्ड 2025 से हुए सम्मानित

इंदौर। समाज को प्रेरित करने वाले चयनित व्यक्तित्व में शहर के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, कबीर जनविकास समूह के संस्थापक डॉ. सुरेश पटेल को रविवार को ख़बर हलचल न्यूज़ द्वारा नेशनल ब्रिलियन्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पद्मश्री कालूराम बामनिया, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम, लेखक एवं पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्त अधिकारी रहे प्रवीण कक्कड़, नगर भाजपा उपाध्यक्ष दीप्ति सिंह हाड़ा एवं प्रेस क्लब के महासचिव प्रदीप जोशी एवं सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि साहित्यिक क्षेत्र के साथ-साथ जाने-माने कबीर जन विकास समूह के संस्थापक डॉ. सुरेश पटेल 1992 से कबीर वैचारिकी को विविध कला माध्यमों से देश दुनिया में ले जाने में संलग्न है और अब तक नीदरलैंड, भूटान, थाईलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड, अमेरिका, तुर्की की सांस्कृतिक यात्राएं की है। आपकी कहत कबीर, देश कबीर का, कबीर गायन से सामाजिक बदलाव, हम वासी उस देश के, बुंदेली लोक में निर्गुणी फाग, लोकगायन में कबीर, कबीर की गूंज पुस्तकें प्रकाशित। आप ज्योति बा फुले अवार्ड,अंजन स्मृति सम्मान एवं कबीर लोक सम्मान से सम्मानित हो चुके है।

अपनी लेखनी द्वारा न केवल सामाजिक संघर्ष बल्कि साहित्यिक समस्याओं को उजागर कर उनके निवारण करने का भी कार्य किया है।
डॉ. पटेल की इस उपलब्धि पर स्वजनों सहित सैंकड़ों लोगों ने शुभकामना प्रेषित कर मनोबल बढ़ाया।