वरिष्ठ लेखिका प्रेम मंगल नेशनल ब्रिलियन्स अवॉर्ड 2025 से हुईं सम्मानित

इंदौर। समाज को प्रेरित करने वाले चयनित व्यक्तित्व में शहर की वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम मंगल को रविवार को ख़बर हलचल न्यूज़ द्वारा नेशनल ब्रिलियन्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि इंदौर के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पद्मश्री कालूराम बामनिया, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम, लेखक एवं पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्त अधिकारी रहे प्रवीण कक्कड़, नगर भाजपा उपाध्यक्ष दीप्ति सिंह हाड़ा एवं प्रेस क्लब के महासचिव प्रदीप जोशी एवं सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ उपस्थित रहे।ज्ञात हो कि साहित्यिक क्षेत्र के साथ-साथ आध्यात्मिक व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली लेखिका प्रेम मंगल के अब तक 6 काव्य संग्रह सहित एक कहानी संग्रह ‘पैमाना’, बाल कविता संग्रह ‘मेहेर’ प्रकाशित हो चुका है।आपको 2021-22 के संस्मय सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। अपनी लेखनी द्वारा न केवल सामाजिक संघर्ष बल्कि साहित्यिक समस्याओं को उजागर कर उनके निवारण करने का भी कार्य किया है।श्रीमती मंगल की इस उपलब्धि पर स्वजनों सहित सैंकड़ों लोगों ने शुभकामना प्रेषित कर मनोबल बढ़ाया।