विश्व पर्यावरण दिवस पर ईएसआईसी में ‘स्वस्थ शुरुआत, आशा पूर्ण भविष्य’ पर कार्यक्रम सम्पन्न

386 Views

इन्दौर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, इंदौर में गुरुवार को ‘स्वस्थ शुरुआत, आशा पूर्ण भविष्य’ विषय पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इन्दौर संभागायुक्त दीपक सिंह एवं डीन डॉ. राजेश यू. संग्राम द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों ने विविध विषयों पर व्याख्यान दिए और पर्यावरण संरक्षण व जनस्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। जानकारी उपनिदेशक पुलकित जैन ने दी।