
एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ट्रैफिक मैनेजमेंट की पाठशाला
इंदौर। शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस की एजुकेशन विंग द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यातायात प्रबंधन पुलिस एजुकेशन विंग की टीम के प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह द्वारा एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट में यातायात जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को जीवन मूल्यों, सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी साझा की गई। उन्हें बताया कि यातायात नियम सुरक्षा की दृष्टि से क्यों आवश्यक है। साथ यह भी कहा कि ट्रैफिक पुलिस जनता की दोस्त है। जो किसी भी संकट की स्थिति में सदैव सहायता के लिए तत्पर रहती है। सभी ने इस कार्यक्रम में बहुत रूची दिखाई और उन्होंने ने ट्रैफिक नियम एवं सड़क सुरक्षा के बारे में बहुत कुछ सीखा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान समन्वयक प्रो. जयति नागर, प्रो. नम्रता चंदेल, इंजी. शरद नाइक, विभागाध्यक्ष डॉ. जयंत अवस्थी, विभागाध्यक्ष डॉ. विजय रोडे, विभागाध्यक्ष डॉ. कमल सेठी, एक्रोपोलिस संस्थान 300 छात्र उपस्थित थे।