19 Views
![](https://khabarhulchal.com/wp-content/uploads/2025/02/1002549189-1024x457.jpg)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा भारत मण्डपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2025 में हॉल 2 में संस्मय प्रकाशन के स्टॉल एन 09 पर लेखिका सीता गुप्ता के लघुकथा संग्रह ‘रंग ज़िन्दगी के’ का लोकार्पण श्रीमध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति की साहित्य मंत्री डॉ. पद्मा सिंह, सुप्रसिद्ध कथाकार संदीप तोमर व व्यंग्यकार राजेश कुमार, कमला सिंह ज़ीनत के आतिथ्य में हुआ।
विशिष्ट अतिथि डॉ. पद्मा सिंह ने लघुकथाओं की बुनावट को नवाचार युक्त बताया।
कमला सिंह ज़ीनत ने कहा कि ‘पुस्तक तो सामयिक विषयों के साथ जीवन के विभिन्न रंगों का गुलदस्ता है।’
इस मौके पर संस्मय प्रकाशन की संस्थापक शिखा जैन, निदेशक भावना शर्मा, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, बादल चौधरी आदि मौजूद रहे।
![](https://khabarhulchal.com/wp-content/uploads/2025/02/1002562066-707x1024.jpg)