फेडरेशन द्वारा श्वेताम्बर जैन समाज के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा

162 Views

इन्दौर। अ.भा.जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन(रजि.)के तत्वावधान में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को इंदौर के अक्षत गार्डन में श्वेतांबर जैन समाज के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
उक्त जानकारी सामूहिक विवाह आयोजन समिति के मुख्य संयोजक फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नाहर ने दी।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन ने बताया की इसमें 11 जोड़ो को सम्मिलित किया जाएगा।
पूर्व वर्षो में फेडरेशन द्वारा संजय नाहर के नेतृत्व में दो बार इस तरह के सफल आयोजन कर चुकी है।


सामूहिक विवाह आज की महती आवश्यकता है। फेडरेशन मैत्री से संगठन द्वारा मानव सेवा,व्यापार संवर्द्धन के साथ समाज में समरसता के लिए प्रयास करती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन ने यह भी जानकारी दी की आज देश भर में 140 ग्रुपों का संचालन फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है।
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र जैन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पियूष जैन, राजेंद्र जैन, प्रकाश भटेवरा व निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र संचेती ने समाजजनों से अपील की है की विवाह योग्य जोड़ो का रजिस्ट्रेशन करवाए ।
इस सामूहिक विवाह आयोजन के मुख्य संयोजक संजय नाहर ने बताया की विवाह समारोह में जितनी भी रस्मे की जाती है वे सब पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार ही संपादित होगी।
फेडरेशन के कार्याध्यक्ष नरेंद्र भंडारी,कांता बांठिया, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रभात चोपड़ा, राष्ट्रीय कांफ्रेंस चेयरमैन अभय बाफना तथा महासचिवत्रय वीरेंद्र नाहर, किरण सिरोलिया और अरिहंत जैन के साथ मिलकर अलग अलग कार्यों के लिए विभिन्न समितियों का गठन शीघ्र किया जाएगा।

Translate »