तीन बार लहर पर सवार हुआ है धार लोकसभा का मतदाता

91 Views

जाने धार लोकसभा के हाल,

कुक्षी (शैलेंद्र लड्ढा, सुसारी)। धार लोकसभा के लिए पहली बार 1967 में मतदान किया गया इसके बाद अभी तक 14 बार लोकसभा के लिए चुनाव हुए है पर धार लोकसभा क्षेत्र के मतदाता कभी भी किसी लहर या एक दल के साथ नजर नही आते यहां पर हार जीत का अंतर लाखो के बजाय हजारों में अधिक रहा है। यहां के मतदाताओं ने अभी तक एक लाख से अधिक वोटो से महज तीन बार किसी को जिताया है तो पांच बार तो जीत हार का अंतर 25 हजार से भी कम मतों का रहा है ।
धार लोकसभा क्षेत्र में मालवा और निमाड़ दो संस्कृति का मेल है अभी तक 14 बार लोकसभा में यहा के मतदाता ने मतदान में भाग लिया है धार लोकसभा को लेकर शुरुआती दौर के चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ जनता लोकप्रिय चेहरों को ही वोट देती आई है पर साल 2014 के बाद हुए दो लोकसभा चुनाव में अब यह ट्रेंड बदलता हुआ भी नजर आ रहा है और अब राष्ट्रीय मुद्दे को लेकर भी मतदाता मतदान करने लगा है।

तीन बार लहर पर सवार हुआ है धार लोकसभा का मतदाता

धार लोकसभा में हुए 14 बार हुए चुनाव में महज तीन बार यहा का मतदाता लहर पर सवार हुआ है पहली बार 1984 में इंदिरा गांधी के बाद कांग्रेस की लहर में प्रतापसिंह बघेल ने भाजपा के धीरेंद्र सिंह चौहान को 1 लाख 35 हजार 355 वोट से दूसरी बार 2014 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सावित्री ठाकुर ने कांग्रेस के उमंग सिंगार को 1 लाख 4 हजार 328 मत से हराया वही इसके बाद साल 2019 में भाजपा के छतरसिंह दरबार ने कांग्रेस के दिनेश गिरवाल को 1 लाख 56 हजार 29 मतों से हराया था अभी तक के धार लोकसभा के चुनाव में यह सबसे अधिक मतों की जीत थी।

एक बार जीत का अंतर रहा है तीन हजार से कम – धार लोकसभा में साल 2009 के चुनाव में कांग्रेस के गजेंद्र सिंह राजखेड़ी ने भाजपा के मुकाम सिंह किराड़े को 2 हजार 661 मतों से हराया था यह अभी तक के धार लोकसभा में हुए चुनाव में सबसे कम मत के अंतर की हार और जीत है इसके अलावा दूसरे सबसे कम मत की अंतर की हार और जीत 1989 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के सूरजभानु सिंह सोलंकी ने भाजपा के उमराव सिंह को 11 हजार 771 वोटो से हराया था।

साल 1967 से लेकर 2009 तक धार लोकसभा से कौन जीता कौन हारा


साल जीत हार मतों का अंतर
1967 भारतसिंह जमुनादेवी 20510
जनसंघ कांग्रेस
1971 भारतसिंह। फतेहभानु सिंह। 20621
जनसंघ कांग्रेस
1977 भारत सिंह मांगीलाल 45374
लोकदल। कांग्रेस
1980 फतेहभानु सिंह भारत सिंह 64626
कांग्रेस जनता पार्टी
1984 प्रताप सिंह बघेल धीरेंद्र सिंह 135355
कांग्रेस भाजपा
1989 सूरजभानु सिंह उमराव सिंह 11771
कांग्रेस भाजपा
1991 सूरजभानु सिंह धीरेंद्र सिंह। 39479
कांग्रेस भाजपा
1996 छतरसिंह दरबार सुरजभानु सिंह 81611
भाजपा कांग्रेस
1998 गजेंद्रसिंह राजुखेडी हेमलता दरबार 21093
कांग्रेस। भाजपा
1999 गजेंद्रसिंह राजुखेड़ी हर्ष चौहान 34105
कांग्रेस। भाजपा
2004 छतरसिंह दरबार उमंग सिंगार 32611
भाजपा। कांग्रेस
2009 गजेंद्रसिंह राजुखेड़ी मुकामसिंह 2661
कांग्रेस भाजपा
2014 सावित्री ठाकुर। उमंग सिंगार 104328
भाजपा कांग्रेस
2019छतरसिंह दरबार दिनेश गिरवाल 156029
भाजपा। कांग्रेस

Translate »