पाकिस्तान में आठ फरवरी के आम चुनाव की तैयारियां पूरी: अधिकारी

1,478 Views

इस्लामाबाद: तीन फरवरी (भाषा) पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने आठ फरवरी को आम चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए 26 करोड़ से अधिक मतपत्रों की छपाई भी शामिल है।