निर्माण मजदूर महापंचायत ने रखी अपनी 14 सूत्रीय मांग

405 Views

राजेश शर्मा

नई दिल्ली- दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में एक्शनएड अस्सोसिएसन एवं निर्माण मजदूर संगठनो के द्वारा आयोजित निर्माण मज़दूर महापंचायत में 1000 से अधिक निर्माण मज़दूरों ने हिस्सा लिया और अपनी 14 सूत्रीय मांग का प्रस्ताव पारित किया।
जिसमें मुख्यतः दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में मजदूरों के पंजीकरण हेतु शुरू किये गए पोर्टल को दुरुस्त किया जाना, 3 वर्षो से रुकी हुई शैक्षिक सहायता को तत्काल जारी किया जाना , निर्माण श्रमिकों पर जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार उचित नीति/ कानून बनाना एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण ,वेतन ,सुरक्षा ,एवं जनसुविधाओं जैसे अस्थायी आवास ,पानी , शौचालय ,क्रेच ,(पालना घर ) आदि कि समुचित व्यवस्था किया जाना शामिल रह।


महापंचायत को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्य सभा सदस्य एवं इंटक के रास्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रामचंद्र खूंटीया ने कहा की यह बड़े ही खेद की बात है की निर्माण मजदूर कल्याण कोष में हजारो करोड़ रुपए जमा होने के बावजूद भी दिल्ली में लाखो मजदूर बोर्ड से मिलने वाली विभिन्न सामाजिक सुविधाओ से वंचित है। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित श्रमिको से आवाहन किया की वे एकजुट होकर अपने हक अधिकारो के लिये संघर्ष करे।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एक्शनएड संस्था के एसोसिएट निदेशक तनवीर काजी ने सभी का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम को करने के उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा “यह सभा के अटूट संकल्प और एकजुटता दर्शाता है एवं निर्माण श्रमिक समुदाय की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालता है कि उनके उनकी कामकाजी परिस्थितियों में अत्यावश्यक सुधारों की जरुरत हैI”

सामाजिक संस्था एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम मे आयोजित निर्माण मजदूरो की इस महा पंचायत को विभिन्न केन्द्रिय श्रमिक संगठनो , निर्माण मजदूरो की यूनियनो के पधाधिकारीयो, बोर्ड के पूर्व सदस्यो एवं सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों ने सम्भोधीत किया।

कार्यक्रम का संचालन थानेश्वर दयाल आदिगौड़ ने किया। इस अवसर पर अमजद हसन (इंटक), विवेक श्रीवास्तव एवं विकास शर्मा(एटक), लता (सेवा ) आर के मौर्या एवं मोहन कुमार (एल पीएफ) , विनय सिंह (बीएमएस), सरिता वर्मा(एचएमएस), प्रेमपाल आर्य (एआईयूटीयूसी) के अलावा थानेश्वर दयाल आदिगौड़, खालिद रज़ा खान, बागेश तिवारी, अशरफ खान, सुमित कुमार, अमिता उप्पल, प्रवीन रवि, हरप्रसाद, अशोक कुमार, हेमलता कंसोटिया आदि निर्माण श्रमिक संगठनो के प्रतिनिधियो ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान पारित 14 सुत्रिय माँग पत्र को शीघ्र ही दिल्ली के मुख्यमंत्री, श्रम मन्त्री, श्रम विभाग एवं बोर्ड केअधिकारियो को सौंपा जायेगा। इस अवसर पर एक्शनएड संस्था द्वारा निर्माण श्रमिकों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए काम करने वाले 12 मानव अधकिकार रक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

Translate »