क्या कैलाश जी बनेंगे संगठन के मुखिया?

115 Views

(डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’)

ख़बर हलचल न्यूज़

राजधानी के राजनैतिक तापमान में अचानक से आई बढ़त भाजपा के सूबे में भी हलचल मचा रही है। एक ओर विधायक दल की बैठक चल रही है, वही चुने हुए विधायक अपना मौन तोड़ने के लिए भी तैयार नहीं है। कोई दबे स्वर में कह रहा है कि शिवराज फिर से आएंगे तो कोई यह कि प्रहलाद पटेल और तोमर के बीच से आएगा मुख्यमंत्री का नाम। मालवा समर्थक कैलाश विजयवर्गीय को भी मुख्यमंत्री का मजबूत दावेदार मान रहा है।
फ़िलहाल तो भोपाल के भाजपा कार्यालय के बाहर शिवराज को सीएम बनाने के नारे बुलंद है। इसी बीच कैलाश विजयवर्गीय के संगठन के सीएम यानी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की आवाज़ बुलंद हो रही है।
संभावना यह भी जताई जा रही है कि दो डिप्टी सीएम बनाकर किसी को न रूठने देने की कवायद भी भाजपा आलाकमान कर सकता है।
बहरहाल सभी दावेदारों के समर्थकों की बड़ी फौज इस समय राजधानी में जमा होकर अपने-अपने नेताओं के बँगले के बाहर या पार्टी दफ़्तर पर अपने आका के नारे बुलंद कर रही है।
आज शाम 4 बजे से भाजपा के विधायक दल की बैठक है, इसके पहले कोर ग्रुप की बैठक होगी, उसी में आने वाले पांच वर्ष के लिए मध्यप्रदेश का भाग्यविधाता चुन लिया जाएगा। इसी बीच भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भी बदलना तय माना जा रहा है। इसी के मद्देनजर समझौता एक्सप्रेस भाजपा संगठन के सीएम यानी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कैलाश विजयवर्गीय को काबिज़ करने पर आतुर है। आज की शाम तय करेगी प्रदेश का खांका। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सब तय हो जाएंगे।

#डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’
ख़बर हलचल न्यूज़, इन्दौर

Translate »