महंगाई जो डायन हुआ करती थी आजकल भक्तों की बुआ हो गई है- सपरा

607 Views

इंदौर। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने पिछले 20 वर्षों में कर्मचारियों को जिस तरह से प्रताड़ित किया है इसका खामियाजा अब भाजपा सरकार को इस चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सर्वहारा व्यक्ति के विकास की बात करने वाली भाजपा ने अपने ही कर्मचारियों का ऐसा शोषण किया है कि आज उनके परिवार और बच्चे दर-दर भटकने पर मजबूर है। जो महँगाई कांग्रेस के शासन में डायन हुआ करती थी, आजकल यह भक्तों की बुआ हो गई है। यह बात पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा ने कही।
उन्होंने कहा कि एक सरकार की रीढ़ की हड्डी उसके शासकीय सेवक होते है, लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे देश के गृह मंत्री शासकीय सेवकों को खुलेआम धमकी देते है। शिवराज कलेक्टरों को खुलेआम पिट्ठू तक कहते है।
प्रेस वार्ता में महंगाई के प्रतीक के रूप में एक पुतला लाया गया।

पत्रकार वार्ता में कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा, नीलाभ शुक्ला, संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया,आनंद जैन कासलीवाल, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी उपस्थित थे।