हिन्दी पूजन से राजधानी दिल्ली में आरम्भ हुआ हिन्दी महोत्सव 2023

161 Views

साहित्यकारों ने किया हवन और पूजन

गाज़ियाबाद। हिन्दी के प्रचार के लिए मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा विगत चार वर्षों से सितम्बर माह को हिन्दी माह के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में दिल्ली इकाई द्वारा में हिन्दी महोत्सव 2023 का शुभारंभ रामा मोटर्स पर संस्थान के पदाधिकारियों और साहित्यकारों द्वारा माँ हिन्दी का पूजन व हवन कर किया गया।

इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भावना शर्मा, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चावला सहित वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश प्रजापति, जगदीश मीणा, अशोक प्रजापति, किरण जी, अनिल गुप्ता, कृष्णा, अतुल कई लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा सितम्बर माह में प्रत्येक दिन देश के अलग-अलग स्थानों पर हिन्दी भाषा प्रचार संबंधित आयोजन कर हिन्दी भाषा के प्रति जनजागृति किया जाएगा। ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन दोनों ही तरीकों से विभिन्न आयोजन, प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इस महोत्सव में देश के प्रत्येक राज्यों को संस्थान द्वारा जोड़ा जा रहा है।

Translate »