सियाराम संगठन की नवीन कार्यकारिणी मनोनीत, रितेश पटेल अध्यक्ष, संदीप गुप्ता सचिव

204 Views

कुक्षी। रविवार को सियाराम संगठन श्री सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति आनंदगंज मंडी कुक्षी की वार्षिक बैठक मिर्ची मंडी प्रांगण में रखी गई। जिसमें आने वाले गणेश उत्सव को मनाने की रूपरेखा एवं समिति का गठन किया गया।
संगठन के संयोजक सुरेश जैन (तांतेड़) ,महेन्द्र शर्मा (गुडु) के द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से रितेश पटेल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रितेश पटेल ने अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष तरुण राठौड़ (भयु) रबड़ी वाला, संदीप गुप्ता को सचिव, महेंद्र शर्मा एवं लोकेश चौहान (साइकिल वाले) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सभी पदाधिकारीयों का मंडल के सदस्य द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम में पधारे मंडल सदस्य गण संजय पाटीदार मारुति, मनीष सेन मनीष भावसार दीपक नामदेव सुनेश जैन,वगौरव धारीवाल, विक्की डूंगरवाल, दिलीप सोलंकी एडवोकेट, किशोर राठौड़, शैलेंद्र मालवीय यश मालवीय, प्रभु गुप्ता, निलेश सराफ, निकलेश जोशी, मोहित मंडलोई, राहुल गुप्ता, रोहित सुगंधी एवं समस्त सदस्य गण ने स्वागत किया।

Translate »