मध्यप्रदेश में भी 500 रू. में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाएगी कांग्रेस

522 Views

नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करने के लिए कांग्रेस ने की पत्रकार वार्ता

कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेगी 1500 रू. प्रतिमाह आर्थिक सहायता

बोले अरुण यादव, उखाड़ फेंकेंगे शिवराज सरकार

इन्दौर। 15 महीने की कमलनाथ सरकार में महिलाओं के लिये सबसे अधिक योजनाएं लागू की गई थी, कमलनाथ सरकार में महिला अत्याचारों में आई सर्वाधिक कमी रही। यह बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘कांग्रेस सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रु. प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रू. में रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। इस तरह से एक तरफ कांग्रेस सरकार महिलाओं को सालाना 18000 रू. देगी तो दूसरी तरफ मौजूदा कीमतों पर हर सिलेण्डर पर महिलाओं को 600 रू. से अधिक की बचत होगी। यानी सालाना लगभग 25 हजार रूपये की बचत होगी।’

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि ‘महिलाओं के विषय में इस तरह की योजना लाने का संकल्प कमलनाथ जी जैसे दूरदृष्टि रखने वाले नेता ही कर सकते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि आज से ही पूरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के फार्म भरना शुरू हो जायेंगे। इस कार्य में कांग्रेस पार्टी के बूथ पदाधिकारी, मंडल और सेक्टर के पदाधिकारी, ब्लाक और विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।’

इस योजना का फार्म भरवाने का काम घर-घर जाकर कराया जायेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस फार्म को भरवायेगा और उसकी पावती रसीद पार्टी कार्यालय में जमा होगी। इस फार्म में सम्मानित महिलाओं को सामान्य जानकारी जैसे स्वयं का नाम, आधार कार्ड, बूथ संख्या, विधानसभा क्रमांक जैसी जानकारियां भरना होंगी। माननीय कमलनाथ जी स्पष्ट कर चुके हैं कि यह फार्म उनका कथन नहीं हैं, बल्कि उनका वचन है। मप्र की जनता जानती है कि पिछले 44 साल से राजनैतिक जीवन में कमलनाथ जी ने जो भी वचन दिया है, उसे पूरा किया है।

फार्म के माध्यम से बनाएंगे सशक्त डेटा बैंक
पत्रकार वार्ता में अरुण यादव ने कहा कि ‘इस योजना के फार्म के माध्यम से डेटाबैंक तैयार किया जाएगा। कांग्रेस इस बार एकजुट होकर चुनावी मैदान में है।