मुकेश तिवारी को मिलेंगे दो सम्मान

311 Views

इंदौर। शहर के वरिष्ठ रचनाकार मुकेश तिवारी को  दो सम्मान दिये जाने की घोषणा हुई है। माधवी फाउंडेशन द्वारा माधवी मनीषी सम्मान और के. बी. हिन्दी सेवा न्यास द्वारा हिन्दी आराधक सम्मान। यह सम्मान उन्हें  के.बी. हिन्दी सेवा न्यास (पंजीकृत) तथा डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास (पंजीकृत) द्वारा आगामी 6 नवंबर को बिसौली बदायूं (उत्तरप्रदेश) में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मान समारोह में प्रदान किये जाएंगे। 

Translate »