हिन्दी महोत्सव 2022 के शुभारम्भ में हिन्दी पूजन

213 Views

रंगमंच के विद्यार्थियों ने किया हिन्दी का पूजन

इंदौर। सितम्बर माह को हिन्दी माह के रूप में मनाया जाता है और इस महीने को हिन्दी भाषा के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी महोत्सव 2022 का शुभारंभ शहर के मध्य स्वदेश भवन स्थित अनवरत थिएटर पर माँ हिन्दी का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, अनवरत थिएटर के निदेशक नीतेश उपाध्याय मौजूद रहे।

नीतेश उपाध्याय भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित


मातृभाषा उन्नयन संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा अनवरत के निदेशक नीतेश उपाध्याय को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया।
रंगमंच भी हिन्दी के प्रचार का सफल माध्यम है। इसीलिए रंगमंच के विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी पूजन किया गया।
संस्थान द्वारा सितम्बर माह में प्रत्येक दिन देश के अलग-अलग स्थानों पर हिन्दी भाषा प्रचार संबंधित आयोजन कर हिन्दी भाषा के प्रति जनजागृति किया जाएगा। ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन दोनों ही तरीकों से विभिन्न आयोजन, प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इस महोत्सव में देश के प्रत्येक राज्यों को संस्थान द्वारा जोड़ा जा रहा है।

Translate »