सेवा प्रकल्पों में अग्रणी संस्था “समर्पण ग्रुप” ने सिविल हॉस्पिटल को दिए 20 कंबल

281 Views

कुक्षी। सेवा प्रकल्पों में नगर की अग्रणी संस्था “समर्पण ग्रुप” द्वारा आज नगर के सिविल हॉस्पिटल पर भर्ती मरीजों के लिए 20 कंबल विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक रावत को भेंट किए।
समर्पण ग्रुप के अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने जारी प्रेस नोट में बताया कि समर्पण ग्रुप विगत कई वर्षों से सेवा प्रकल्पों विशेषकर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवा परिश्रम एव आर्थिक सहयोग के माध्यम से कर रही है। समाज के गरीब एवं असहाय वर्ग को सेवा प्रदाय करना समर्पण ग्रुप का मुख्य ध्येय रहा है विगत सालों में कई असहाय एवं गरीब वर्ग के लोगो के उपचार में समर्पण ग्रुप ने आर्थिक सहयोग, एवं परिश्रम भी किया है। विगत कोरोना काल मे ग्रुप के सदस्यों द्वारा कोरोना वालिंटियर के रूप में प्रशासन का सहयोग किया था।


आज विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक रावत एवं डॉ दीपक बामनिया ने ग्रुप महासचिव अनिल पाटीदार (साद), सहदेव पाटीदार, आशीष परसाई, राजेश पाटीदार घड़ीवाला, विवेक धारवाल, सचिन पाटीदार मलका, दिनेश मेहता, यशवंत पाटीदार को सिविल हॉस्पिटल पर कोविड वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट के संचालन की जानकारी भी दी। डॉ रावत में समर्पण ग्रुप के द्वारा सिविल हॉस्पिटल को दिए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Translate »