कांग्रेस नेता जोशी बदनावर उपचुनाव के सह समन्वयक नियुक्त

746 Views

इंदौर। आगामी माह में मध्यप्रदेश में उपचुनाव चुनाव हैं और इन्हीं चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अब मैदानी तौर पर सक्रिय नज़र आ रही है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की युगल जोड़ी कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए तटस्थ दिखाई दे रही हैं। इसी के चलते मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा इंदौर के जुझारू कांग्रेस नेता अरविंद जोशी को बदनावर विधानसभा के उपचुनाव में सह समन्वयक मनोनीत किया है।
श्री जोशी कई दशकों से कांतिलाल भूरिया और बाला बच्चन के खास माने जाते हैं, और वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष भी हैं। श्री जोशी के मनोनयन पर चंदू अग्रवाल, संजय मिश्रा, प्रवीण निखरा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।