भारतीय मानव अधिकार संरक्षण सतत रूप से कर रहा भोजन के पैकेटों का वितरण

348 Views

देवास खबर हलचल न्यूज़ लक्ष्मण जाधव
देवास। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण के प्रदेश संयोजक पं.रितेश उपाध्याय के नेतृत्व में सभी सदस्य इस महामारी के समय लॉकडाउन में फसे लोगो की सेवा में लगातार 22 दिनों से रोज भोजन व्यवस्था कर रहें है। सभी का बस एक ही लक्ष्य है कि कोई भी भूखा ना सोये, रोज भोजन लेकर विकास नगर, बजरंग नगर, मिश्रीलाल नगर, लक्ष्मण नगर, कालानी बाग एवं कुछ अन्य कालोनियों में चिन्हित परिवारों तक भोजन के पैकेट पहुचाने का जिम्मा संस्था के सभी सदस्यों ने ले रखा है। जिसमे हरप्रीत सिंग, अनिल जैन, सोनू लखवानी, शैलेन्द्र भार्गव, प्रदीप खाटवा, पंकज खटवा, गौरव सोनी, अजय धाकड़ साथ है। इस कार्य मे संस्था के साथ विशेष सहयोगी पं. राहुल शर्मा, अशोक शर्मा, गजेंद्र राठौड़, सत्य देव जी है। सभी का आभार राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा जिला अध्यक्ष पं. संजय दुबे जी ने माना।

Translate »