कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय की मानवीय पहल देवास खबर हलचल

677 Views

न्यूज़ लक्ष्मण जाधव
एसडीएम के वाहन से प्रसूता को भेजा अस्पताल
उज्जैन चौराहा के पास निवासरत एक प्रसूता महिला के लिए कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने मानवीय पहल की। प्रसूता महिला को अस्पताल जाना था और मौके पर कोई वाहन सुविधा भी नहीं थी। एक महिला ने मौके पर आकर अपनी पीड़ा चौराहे पर ही मौजूद कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय को बताई, तो उन्होंने तुरंत एसडीएम श्री अरविंद चौहान की गाड़ी भेजी और प्रसूता को अस्पताल तक छुड़वाया। दरअसल शनिवार सुबह सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारी उज्जैन चौराहा पर लॉक डाउन का पालन नहीं करने व अनावश्यक घूमने वालों पर कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने अपने घर में प्रसूता महिला के होने की बात बताई और उसे अस्पताल तक ले जाने के लिए वाहन होने की असमर्थता जताई। महिला की समस्या देख कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने तुरंत एसडीएम की गाड़ी भेज महिला की मदद की। उन्होंने महिला के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।