3 राज्यों में फिर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड से राहत,

448 Views

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में शनिवार को ताजा बर्फबारी देखने को मिली, वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी से लोगों को ठंड से राहत मिली है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.6 दर्ज डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो- तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। महानगर में शाम छह बजकर 36 मिनट पर वायु गुणवत्ता 346 दर्ज की गई, जो कि बेहद खराब श्रेणी में है।
शिमला में बर्फबारी, केलांग में तापमान -10 डिग्री : शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी, केलांग और कल्पा में तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया। आदिवासी बहुल जिला किन्नौर के कल्पा में हल्की बर्फबारी (0.2 सेमी) हुई, जबकि भुंतार (7.8 मिमी), शिवबाग (6.2 मिमी) और मनाली (1 मिमी) सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।कुल्लु जिले के मनाली में शनिवार सुबह बर्फबारी हुई वहीं राजधानी शिमला में दोपहर में बर्फबारी देखने को मिली। राज्य में केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली और डलहौजी में तापमान शून्य से 1.2 और शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। शिमला, सोलन और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.7, दो और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Translate »