Bigg Boss 13: अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने किए कई खुलासे, मज़हर शेख है असली नाम!

416 Views

बिग बॉस 13 में जम कर धमाके हो रहे हैं और रोजाना कुछ नया सामने आ जाता है। इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड अरहान खान ने एंट्री ली है जो कि रश्मि देसाई के बेहद ‘खास’ दोस्त हैं।

इस शो के पहले दोनों के लिंक-अप की खबरें सामने आई थीं, लेकिन शो में रश्मि और अरहान ने अपने आपको सिर्फ अच्छा दोस्त ही कहा है।

अरहान के बारे अब एक नया खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस अमृता धनोआ ने एक वेबसाइट से बात कर अरहान के बारे में कई नई बातें बताईं। अमृता का कहना है कि अरहान की तो यह फेक आइडेंटिटी है। उनका वास्तविक नाम तो मज़हर शेख है। वे जालसाज़ हैं।
दरअसल एक समय ऐसा भी था जब अमृता और अरहान में बेहद अच्छे संबंध थे। वे लगभग पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।

अमृता के मुताबिक अरहान से वे एक पार्टी में मिली थी और उसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। छ: दिन बाद ही अमृता के साथ अरहान यह कह कर रहने के लिए आ गए कि उनके फ्लेट में कुछ समस्या है।
इसके बाद दोनों में प्रेम परवान चढ़ा। अरहान के पैरेंट्स से भी अमृता मिली। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन जैसे ही अमृता को अरहान की जालसाज़ी के बारे में पता चला, दोनों के संबंध टूट गए। अरहान ने तो अमृता से कुछ पैसे भी लिए थे जो लौटाए नहीं। अमृता का कहना है कि अरहान लड़कियों को इम्प्रेस करते हैं और फिर उनके पैसों पर ऐश करते हैं। उनका ताजा शिकार रश्मि देसाई है। अमृता ने यह सब बातें इसलिए कही ताकि लड़कियां उनके जाल में न फंसे।

Translate »