क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक गतिविधि चिंता का विषय, शीघ्र ही होगी सख्त कार्यवाही:–श्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल

खबर हलचल न्यूज़
कुक्षी।। विगत दिनों कुक्षी के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर क्षेत्रीय विधायक एवं नर्मदा घाटी विकास और पर्यटन केबिनेट मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चाकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री श्री बघेल ने बताया नगर के व्यस्ततम मार्गो एवं चयनित चौराहो पर सी सी टी वी कैमरे लगाने संबंधी चर्चा भी की शीघ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।
विगत दिनों नगर के व्यस्ततम बाजार में एक ज्वेलर्स शौरूम पर दिन दहाड़े रिवाल्वर से गोलियां चला कर दहशत पैदा की थी जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना है। श्री बघेल ने बताया कि शांतिप्रिय और अमनप्रिय शहर कुक्षी में इस तरह की पहली घटना है ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नही हो ऐसा प्रयास पुलिस प्रशासन और शासन का रहेगा।
उक्त जानकारी जारी प्रेस -नोट में कांग्रेस के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र प्रवक्ता देवेंद्र जैन ने दी।