कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

376 Views

देवास लक्ष्मण जाधव

देवास। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने देवास जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा कि रोशनी का यह पर्व जिले के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय हो। दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन को तरक्की व उन्नति की रोशनी से आलोकित करता रहे। उन्होंने दीपोत्सव पर जिले के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगणों, अधिकारी एवं कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Translate »