दीपावली की पावन रात्रि में होगा भव्य महाकाली पूजन, हवन और भजन निशा खबर हलचल न्यूज़ देवास लक्ष्मण जाधव

416 Views

देवास। नगर की सामाजिक और धार्मिक कार्यो में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था नमो नमो द्वारा नगर के चहुमुखी विकास एवं नगरवासियों की खुशहाली की कामना के साथ दीपावली की पावन रात्रि 27 अक्टूबर, रविवार को भव्य महाकाली पूजन, हवन और भजन निशा का आयोजन स्थानीय नावेल्टी चौराहे पर किया जाएगा। जानकारी देते हुए संस्था संयोजक राजेश यादव और अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने बताया प्रतिवर्षानुसार इस 6 वे वर्ष मे भी पश्चिम बंगाल में की जाने वाली महाकाली पूजा पद्धति अनुसार ही देवास में भी ये अनूठा आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी रात्रि 11 बजे से महाकाली पूजन बंगाल के पुरोहितों द्वारा प्रारम्भ होगा, जो पूरी रात चलेगा। जिसका समापन भव्य हवन के साथ होगा। पूजन के साथ ही देवास के भजन गायक द्वारका मंत्री एवं सस्कृति पगारे की भजन गंगा का प्रवाह भी बहेगा। महाकाली के रोद्र रूप की प्रत्यक्ष प्रस्तुति भी प्रसिद्ध कलाकार आकाश अग्रवाल द्वारा दी जावेगी। संस्था नमो नमो के सुमेरसिंह ठाकुर,मनीष सेन (नेता सत्तापक्ष), राजेश पहलवान यादव (पार्षद), संजय दायमा (अध्यक्ष शिक्षा समिति नगर निगम), नरेंद्र सोलंकी, महेश गवली, राकेश गुप्ता, दीपक सोनी, अजय अग्रवाल, रोहित शर्मा, मनोज गर्ग, नीरज वर्मा, प्रभात कल्याणे, भोजराज जादौन, संदीप सांगते, नितिन शेलके, राजू पहाडिया, संदीप चौधरी, लख्खा खत्री, मनीष पंड्या काका, धीरेंद्र दवे, अजय धुरिया, नवीन संघवी, कैलाश मेहरा, बंटी प्रजापत, बंटी माँगरोलिया, मुकुल बांगर, जयवंत शिंदे, वैभव रेगे, विक्की खोड़े आदि ने कार्यक्रम में पधार कर पूजन, हवन एवं भजन निशा का लाभ उठाने की अपील की है।

Translate »