प्रतिमाओ पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर मनाया दीपोत्सव खबर हलचल न्यूज़ देवास लक्ष्मण जाधव

827 Views

देवास। अखण्ड भारत हेतु संकल्पित उस्ताद फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धनतेरस की पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज व महाराणा प्रताप की गौरवशाली प्रतिमाओ पर अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ के नेतृत्व में माल्यार्पण व मिट्टी के दीपक प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाते हुए जिलेवासियो को दीपावली महापर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यो ने अपने-अपने घरो के साथ आसपास के महापुरूषो, इष्टदेव, प्राचीन स्मारको, प्राचीन नदी, तालाब की सफाई कर युवाओ का इस ओर ध्यान आकर्षित कर दीप जलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उस्ताद फाउंडेशन के जिला संयोजक प्रदीप कोलनकर, विस्तार प्रमुख मोंटी जाधव, राजकुमार सिंह ठाकुर, दीपसिंह पवार, अभयसिंह ठाकुर, सुनील ठाकुर, विशाल फतरोड़, धनंजय अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, भूरालाल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, संतोष गोस्वामी, आकाश ठाकुर आदि फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे।