गांधी संकल्प यात्राः निपानिया में हुई सभा, पाॅलिथीन लेकर बांटे कपड़े के बैग

443 Views
  • गांधी संकल्प यात्रा दूसरे दिन भी देवास विधानसभा में जारी
  • रात्रि विश्राम हाटपिपल्या विधानसभा के राजोदा में, आज भानगढ़, सिरोल्या भी पहुंचेगी यात्रा

देवास। महात्मा गांधी की जयंती पर प्रारंभ हुई गांधी संकल्प यात्रा गुरूवार को देवास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंची। सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में निकल रही यात्रा के पहले दिन रात्रि विश्राम अमलावती में हुआ। गुरूवार सुबह यहां से अन्य गांवों में यात्रा पहुंची। निपानिया में सभा हुई और पाॅलिथीन के बैग लेकर कपड़े के बैग बांटकर जागरूकता भी फैलाई गई।
भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि यात्रा पहले दिन देवास शहर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए अमलावती पहुंची, जहां रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, यात्रा समन्वयक श्री सुभाष शर्मा और विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह पवार भी साथ रहे। गुरूवार सुबह यात्रा यहां से निपानिया पहुंची, जहां सभा हुई। सभा में सांसद सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गांधी जी के विचारों पर कोई कार्य नहीं किया। गांधी जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने ग्रामवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील भी की। साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखते हुए प्रकृति को संवारने में अपना योगदान देने के लिए कहा। निपानिया में सभा का संचालन भारतसिंह पटलावदा ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष़्ा शिवराजसिंह गोहिल ने माना। इसके पूर्व सुबह 10 बजे अमलावती से यात्रा प्रारंभ हुई। यहां से आनंदसिंह ठाकुर के पेट्रोल पंप और सेठिया वेयर हाउस पर स्वागत किया गया। साथ ही पौधारोपण भी किया गया। यात्रा ग्राम बोरखेड़ी धाकड़, राजपुर से बिलावली पहुंची। यहां विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार के साथ अन्य नेताओं ने भगवान श्री महाकाल का पूजन अर्चन किया। बिलावली से यात्रा मक्सी बायपास चैराहा पहुंची, जहां पार्षद देवेंद्र बारोड ने स्वागत किया। इसके बाद भोपाल रोड बायपास चैराहा, उपजेल चैराहा और राजोदा में यात्रा का स्वागत किया गया। राजोदा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सांसद सोलंकी सहित अन्य ने माल्यार्पण भी किया। इस दौरान सांसद सोलंकी ने मां कृपा ढाबे पर पाॅलिथीन बैग लेकर कपडे की थैली प्रदान की। रात्रि में सभा के बाद राजोदा में यात्रा का विश्राम हुआ।
यात्रा में पूर्व विधायक तेजसिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, अशोक लखमानी, ईश्वरसिंह सोलंकी, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र चैधरी, गौतमसिंह राजपूत, सोहनसिंह चैहान, लड्डूमल चैधरी, नकुल पाटीदार, मनोहरसिंह बैरागढ़, छतरसिंह केलवा, भंवरसिंह गौड़, बद्रीलाल जायसवाल, रूपसिंह अजीजखेड़ी, गोवर्धन गेहलोत, विजेंद्रसिंह पटलावदा, विजय पंवार, आनंदसिंह ठाकुर, हिमांशु सेठिया, बबलू पाटीदार, जसवंतसिंह राजोदा, पंकज धारू, अजय अग्रवाल, विनोद ठाकुर, हुकुम मुकाती, अशोक पटेल, सरपंच भूपेंद्रसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच बनेसिंह, वासुदेव व्यास, मेहरबान पंवार, नंदकिशोर सरपंच, प्रेमसिंह नागर, राजपुर सरपंच सुमित्राबाई, सौदानसिंह, इंदरसिंह पंवार, जितेंद्रसिंह मकवाना, भरत चैधरी, वैद ठाकुर, दौलत चैधरी, श्यामसिंह गौड़, मंगलसिंह राजपूत, रूपसिंह गौड़, जीतेंद्रसिंह गौड़, जीवनसिंह जालमखेड़ी, दीपक बैरागी, गोपाल जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »