ख़ुशहाली की दुआ के साथ ताजियों का विसर्जन

379 Views

सुरक्षा के बीच संपन्न हुई मंगलवार की आरती

आकाश चौकसे

इंदौर। मोहर्रम पर कर्बला मेले में कलेक्टर लोकेश जाटव और एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने कर्बला पहुच कर मेले और मंगलवार को होने वाली आरती की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा इंतजामों के बीच ताजिये कर्बला पहुंचे सरकारी ताजिया लगभग 8 बजे कर्बला पहुंचा। आरती के लिए दोनों ओर मार्ग पर पर्दे लगाकर शांति से बसों में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को लाकर आरती संपन्न कराई गई। कलेक्टर एसएसपी के अलावा कर्बला पर एसपीद्वय कृष्णावेणी देसावतु, सूरज वर्मा, एडीएमद्वय अजय देव शर्मा, बीबीएस तोमर, एएसपी मनीष खत्री, गुरु पाराशर, अमरेंद्र सिंह, एसडीएम और तहसीलदार मौजूद थे। विभिन्न थानों के बलों के अलावा 500 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त बल भी लगाया गया था। प्रशासन की सक्रियता से सांप्रदायिक सौहार्द्र के माहौल में त्यौहार मनाया गया।
डीजे पर दिखी सख्ती
डीजे को लेकर के इस बार जुलूस में प्रशासन की सख्ती दिखाई दी। कहीं भी ताजियों में डीजे बजते नहीं दिखाई दिए। कल राजवाड़ा पहुंचे चंदन नगर के किसी ताजिए में डीजे लगा था जिस पर प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसके पूर्व भी तीन डीजे संचालक पर केस दर्ज किया गया।

Translate »