कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का घंटानाद आंदोलन कल

380 Views

देवास से लक्ष्मण जाधव

देवास। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, नाकामियों व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का घंटानाद आंदोलन 11 सितम्बर को दोपहर 1 बजे देवास जिला मुख्यालय पर होगा। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यालय से घंटा, घड़ियाल, मंजीरें बजाकर रैली निकालते हुए कलेक्टोरेट पहुंचकर घेराव करेंगे। आंदोलन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री कृष्णमुरारी मोघे करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार ने आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा जिला देवास द्वारा प्रदेश की भ्रष्ट, किसान विरोधी, युवा विरोधी सरकार के राज में प्रदेश में हो रही बिजली कटौती, बिजली के भारी बिल की जबरन वसुली, किसानों की ऋणमाफी, युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने में काग्रेंस सरकार की असफलता, प्रदेश में बढ रही गुण्डागर्दी एवं बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदेश सरकार को जगाने के लिए घंटानाद आंदोलन किया जावेगा।   जिलाध्यक्ष श्री पाटीदार ने घंटानाद आंदोलन में अधिकत्तम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा इस आंदोलन का नारा – मध्यप्रदेश बचाओ, कांग्रेस सरकार भगाओ रहेगा। 

Translate »