प्रो कसबे जिला अध्यक्ष नियुक्त

617 Views

इंदौर । हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कार्यरत संस्था ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ की अनुशंसा पर महाराष्ट्र के प्रदेश प्रभारी रामेश्वर टेलर ने औरंगाबाद जिला अध्यक्ष के रूप में वेजापुर निवासी प्रो. आबसाहेब आर.कसबे को नियुक्त किया है।
प्रो. कसबे कई वर्षो से साहित्य साधना व पत्रकारिता में सक्रिय है। आप महाविद्यालय में पढ़ाते भी है। हिन्दी के प्रचार अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाली प्रो. कसबे पेशे से पत्रकार है। वर्तमान में प्रो.कसबे हिन्दी प्रचार हेतु समग्र जिले में जागरुकता अभियान का संचालन करेंगे एवं हिंदी योद्धाओं की नियुक्ति कर हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जनमानस का समर्थन प्राप्त करेंगे। साथ ही जिले में ‘हस्ताक्षर बदलो अभियान’ का संचालन करेंगे। मातृभाषा उन्नयन संस्थान देशभर में हिन्दी में हस्ताक्षर करने की प्रेरणा देते हुए जनता से ‘हस्ताक्षर बदलो अभियान’ से जोड़ रही हैं जिसमे अभी तक लगभग 8 लाख से अधिक लोगों ने प्रतिज्ञा पत्र भर कर हिन्दी में हस्ताक्षर करने की प्रतिज्ञा ली हैं। संस्थान हिन्दी को रोज़गारमूलक भाषा बनाने के दायित्व के साथ-साथ भारत के समस्त भाषाओं का हिन्दी भाषा के साथ समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी कार्यरत हैं। प्रो.कसबे की नियुक्ति पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अर्पण जैन ‘अविचल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नीना जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिखा जैन, मृदुल जोशी के साथ म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कमल, प्रदेश महासचिव, प्रिंस बैरागी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रिंकल शर्मा, सहित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Translate »