देवास शाजापुर लोकसभा सीट पर भाजपा के सोलंकी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

427 Views

देवास शाजापुर लोकसभा सीट पर भाजपा के सोलंकी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में देवास शाजापुर लोकसभा सीट पर भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी ने कांग्रेसी प्रत्याशी प्रहलाद सिंह टिपानिया को करारी शिकस्त देते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जहां एक और पूरे देश में मोदी लहर की सुनामी चलते देखी गई। वही इसका असर देवास शाजापुर लोकसभा के मतदाताओं पर भी देखने को मिला। भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी ने तीन लाख 7 हजार 951 मतों से शानदार जीत दर्ज की ।भाजपा के सोलंकी को कुल 860 709 मत प्राप्त हुए । वही कांग्रेस के प्रहलादसिंह टिपानिया को कुल 419 757 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सोलंकी ने शुरू से ही बढ़त बना रखी थी। जो आखिरी राउंड तक बरकरार रही। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया महेंद्र सिंह सोलंकी के निवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया जहां उनकी पत्नी प्रीती सोलंकी ने भी इस जश्न में हिस्सा लेते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। सोलंकी ने जीत से पूर्व मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस जीत का श्रेय सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है। जिसके चलते पूरे देश में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय से हासिल की है ।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर काफी उत्साह पूर्ण माहौल देखा गया कार्यकर्ता खुशी मनाते देखे गए ।एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दे रहे थे। मतगणना के दौरान खास बात या रही कि जैसे ही भाजपा की बढ़त का सिलसिला पूरे देश भर में शुरू हुआ जो कि आखरी तक एक जैसा चलता रहा। इस दौरान कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नजर नहीं आया। चारों ओर केवल भाजपाई ही दिखाई दे रहे थे।

Translate »